फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस को बड़ा झटका, सबसे बड़ी अदलात में अपील हुई खारिज

Fri, 22 Jul 2016 05:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
रियो ओलंपिक - फोटो : twitter
विज्ञापन
खेल विवाचन अदालत में रूस की अपील को खारिज कर दिया है। रूस ने 5 अगस्त से शुरू हो रहें ओलंपिक खेलों में अपने एथेलीटों पर ट्रैक और फील्ड इवेंट्स में लगे बैन को वापस लेने के मांग की थी।
विज्ञापन


खेल विवाचन अदालत (सीएएस) ने कहा कि सीएएस रूसी ओलंपिक कमेटी और 68 रूसी खिलाड़ियों की अपील को खारिज करता है। खेलों की सबड़े बड़ी अदालत सीएएस के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की भी नजर है, क्योंकि आईओसी को रूस की ओलंपिक भागीदारी पर भी फैसला सुनाना है।

विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने रूस के खिलाड़ियों को ट्रैक और फील्ड की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर रखा है। वाडा ने रूस की सरकार को भी डोपिंग में शामिल पाया था। इस बैन के खिलाफ रूसी ओलंपिक कमेटी और 68 खिलाड़ियों ने अपील की थी। उनका कहना था कि डोप टेस्ट में फेल न होने के बावजूद उन पर बैन लगाया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को वाडा ने अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक की थी जिसमें उसने 2014 के सोच्चि ओलंपिक और उससे पहले के आयोजनों में रूस को डोपिंग में दोषी पाया था। इसके बाद से ही रूस के खिलाफ बैन की आवाजें उठने लगी थीं। इस मुद्दे पर आईओसी अगले हफ्ते अपना फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें