फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Athletics: ओलंपिक जाने वाली रिले धाविका किरण पहल ने स्वर्ण जीता, 50.92 सेकंड का समय निकाला

Fri, 28 Jun 2024 10:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला

सार

मध्यम दूरी के धावक परवाज खान ने 1500 मीटर में तीन मिनट 42.95 सेकंड के साथ स्वर्ण जीता। पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर में 10.32 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
किरण पहल - फोटो : AFI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक जा रही हरियाणा की किरण पहल ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में 50 . 92 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीत लिया। किरण ने 50.95 सेकंड का ओलंपिक क्वालिफाइंग मार्क दूसरी बार पार किया। हरियाणा की दीपांशी ने रजत और आंध्र प्रदेश की ज्योतिका श्री दंडा ने कांस्य पदक जीता। ज्योतिका भी पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम की सदस्य है।
विज्ञापन


मध्यम दूरी के धावक परवाज खान ने 1500 मीटर में तीन मिनट 42.95 सेकंड के साथ स्वर्ण जीता। पंजाब के गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर में 10.32 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण जीता। ओडिशा के अनिमेष कुजुर को रजत और असम के अमलान बोरगोहेन को कांस्य पदक मिला।

महिला वर्ग में कर्नाटक की एस एस स्नेहा विजयी रहीं। महिलाओं के 1500 मीटर वर्ग में के एम दीक्षा तीसरे स्थान पर रही, जबकि पश्चिम बंगाल की लिली दास ने जीत दर्ज की। दिल्ली की चंदा दूसरे स्थान पर रही। पुरूषों के 400 मीटर फाइनल में मोहम्मद अनस ने फोटो फिनिश में मुहम्मद अजमल को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें