फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery: भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम फाइनल में, नजरें विश्व कप खिताब की हैट्रिक पर

Wed, 19 Jun 2024 11:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अंताल्या (तुर्की)

सार

शीर्ष वरीय टीम के रूप में क्वालीफाई करने वाले भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली जहां टीम ने अल सल्वाडोर को 235-227 से हराया।
विज्ञापन
ज्योति सुरेखा वेन्नम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की ज्योति सुरेखा वेनाम, अदिति स्वामी और परणीत कौर की तीरंदाजी कंपाउंड महिला तिकड़ी ने बुधवार को यहां विश्व कप चरण तीन के फाइनल में जगह बनाई और अब उनकी नजरें इस वैश्विक प्रतियोगिता में खिताबी हैट्रिक पर टिकी हैं।
विज्ञापन


इस साल अप्रैल और मई में शंघाई और येचियोन में लगातार दो विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली दुनिया में नंबर एक भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने एकतरफा सेमीफाइनल में मेजबान तुर्की को 234-227 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना एस्टोनिया से होगा। शीर्ष वरीय टीम के रूप में क्वालीफाई करने वाले भारत को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली जहां टीम ने अल सल्वाडोर को 235-227 से हराया।

प्रियांश, अभिषेक वर्मा और प्रथमेश फुगे की पुरुष टीम को निकोलस गिरार्ड, जीन फिलिप बोल्च और एड्रियन गोनटिएर की टीम के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में सिर्फ एक अंक (235-236) से शिकस्त झेलनी पड़ी। कंपाउंड फाइनल शनिवार को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें