फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप: एश्वर्य प्रताप ने जीता स्वर्ण, पुरुषों की 50 मीटर राइफल स्पर्धा में सोने पर साधा निशाना

Tue, 05 Oct 2021 12:42 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीमा

सार

भारतीय निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में कमाल कर दिया। उन्होंने पुरषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इस चैंपियनशिप में भारत का यह आठवां गोल्ड मेडल है। 
विज्ञापन
एश्वर्य प्रताप सिंह - फोटो : twitter@Media_SAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरू की राजधानी लीमा में चल रही आईएसएस वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत के उभरते निशानेबाज एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने यह गोल्ड मेडल जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ अपने नाम किया। इस चैंपियनशिप में भारत का यह आठवां स्वर्ण पदक है। 

विज्ञापन


जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

क्वालीफिकेशन चरण के दौरान 1185 के जूनियर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले बीस वर्षीय एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर फाइनल के दौरान एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने 463.4 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ इसे समाप्त किया जो कि फ्रांस के रजत पदक विजेता लुकास बर्नार्ड डेनिस क्राइज्स के स्कोर 6.9 से अधिक था। वहीं, अमेरिका के गेविन बार्निक ने 446.6 अंक लेकर कांस्य पदक जीता। 

पदक तालिका में भारत पहले स्थान पर

आईएसएस वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में भारत अब तक भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत इस प्रतियोगिता में अब तक आठ स्वर्ण पदक जीत चुका है और वह पहले स्थान पर काबिज है। इस दौरान भारतीय निशानेबाजों ने 8 स्वर्ण, 6 रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक जीते हैं। इस लिस्ट में अमेरिका दूसरे स्थान पर है जिसने 4 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य के साथ कुल 12 मेडल जीते हैं। इन दोनों देशों के बाद इटली तीसरी, हंगरी चौथे और फ्रांस पांचवें स्थान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें