भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने बयान जारी करके यूएई में भारतीय राजदूत को उनकी सहायता के लिए धन्यवाद दिया लेकिन यह नहीं बताया कि विमान की लैंडिंग में विलंब क्यों हुआ। बयान के अनुसार, 'भारतीय दल दुबई में उतरने के बाद होटल पहुंच गया है। दो दौर के आरटी-पीसीआर परीक्षण हुए है- एक हवाई अड्डे पर और दूसरा होटल में। सभी जरूरी स्वीकृति के साथ भारतीय टीम स्पाइसजेट के विमान से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में पहुंची थी।'
बयान में कहा गया, 'भारतीय मुक्केबाजी महासंघ भारतीय दूतावास और राजदूत पवन कपूर का आभारी है जिनकी मदद से दल का 2021 एएसबीसी एशियाई चैंपियनशिप में हिस्सा लेना सुनिश्चित हुआ। हम एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ और यूएई सरकार के भी आभारी हैं।'
बता दें कि एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम दुबई पहुंची है। इस टूर्नामेंट का आयोजन शुरुआत में भारत में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे दुबई में स्थानांतरित किया गया। पुरुष और महिला मुक्केबाजों की यह प्रतियोगिता 24 मई से शुरू होगी।
पुरुष: अमित पंघाल (52 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (56 किग्रा), वरिंदर सिंह (60 किग्रा), शिव थापा (64 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष कुमार (75 किग्रा), सुमित सांगवान (81 किग्रा), संजीत (91 किग्रा) और नरेंदर (91 किग्रा से अधिक)।
महिला: मोनिका (48 किग्रा), एमसी मेरकोम (51 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), जास्मिन (57 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), लालबुआतसाही (64 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा), पूजा रानी (75 किग्रा), स्वीटी (81 किग्रा) और अनुपमा (81 किग्रा से अधिक)।