फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Weightlifting: रेलवे के मुकुंद ने जीता स्वर्ण, कुल 249 किलोग्राम वजन उठाया

Fri, 29 Dec 2023 10:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उदय महाजन ने इसी भार वर्ग में जूनियर वर्ग में 241 किलो वजन के साथ स्वर्ण जीता। पुरुषों के यूथ वर्ग में 49 भार वर्ग का स्वर्ण झारखंड के बाबूलाल हेंबराम ने राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ जीता। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के मुकुंद अहीर ने शुक्रवार से शुरू हुई राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 55 भार वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कुल 249 (112 स्नैच, 137 क्लीन एंड जर्क) किलो वजन उठाया। महाराष्ट्र के उदय महाजन ने 241 किलो वजन के साथ रजत और इसी राज्य के विजय कुमार ने 240 किलो वजन के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


उदय महाजन ने इसी भार वर्ग में जूनियर वर्ग में 241 किलो वजन के साथ स्वर्ण जीता। पुरुषों के यूथ वर्ग में 49 भार वर्ग का स्वर्ण झारखंड के बाबूलाल हेंबराम ने राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ जीता। उन्होंने कुल 193 किलो वजन उठाया। उत्तर प्रदेश के ऋषभ पराशर ने 192 किलो वजन के साथ रजत जीता। महिलाओं के यूथ वर्ग के 40 भार वर्ग में ओडिशा की ज्योशना साबर ने 129 किलो वजन उठाकर स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें