फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरगिस फाखरी अपने ठुमकों से करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

Thu, 23 Jan 2014 03:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शकों को अपनी ओर खींचने के मकसद से हॉकी इंडिया ने एक बार फिर अपने उद्घाटन कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाने जा रही है।
विज्ञापन


हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के 25 जनवरी से शुरू होने जा रहे दूसरे संस्करण के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी अपना जलवा बिखेरेंगी।

मोहाली में 25 जनवरी को होने वाले इस समारोह को स्टेडियम में बैठे दर्शकों के अलावा स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर शाम सात बजे से लाइव देखा जा सकेगा। नरगिस की प्रस्तुति के अलावा कई अन्य कार्यक्रम भी इस दौरान पेश किए जाएंगे।

एचआईएल के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा, "पिछले एक महीने में हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप और फिर हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल्स के दौरान हमें इस बात का एहसास हुआ कि हॉकी को लेकर लगातार उत्साह बढ़ा है। इसी को ध्यान में रखकर हमने हॉकी के ओपनिंग समारोह को तैयार किया है।"
विज्ञापन


समारोह में मोहाली के 13 हजार दर्शक क्षमता वाले स्टेडियम में दर्शकों को एक से एक रंगारंग कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। इसके अलावा साउंड एंड लाइट शो भी स्टेडियम में होगा।

साथ ही लेजर शो के जरिये हॉकी के अभी तक के सफर को भी एक छोटी से कहानी के रूप में दिखाया जाएगा। अमेरिका से आए कलाकार खासतौर पर तैयार अपना कार्यक्रम पेश करेंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया एक ही पूल में
भारत को नीदरलैंड के हेग में 31 मई से 15 जून तक होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में दुनिया की नंबर एक टीम और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ एक पूल में रखा गया है।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने दिल्ली में हाल में हॉकी वर्ल्ड लीग टूर्नामेंट की समाप्ति के बाद वर्ल्ड कप के लिए 12 टीमों के दो पूल की बुधवार को घोषणा की। यह पूल मौजूदा एफआईएच विश्व रैकिंग के आधार पर बनाया गया है।
विज्ञापन


भारत पूल ‘ए’ में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बेल्जियम, स्पेन और मलयेशिया के साथ है जबकि पूल ‘बी’ में जर्मनी, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, कोरिया, अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका को रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें