पंचकूला के सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 24 से 25 जनवरी तक 23 वीं हरियाणा राज्य मास्टर एथलेटिक मीट का आयोजन किया जाएगा।
यह मीट हरियाणा मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य भर से महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
35-76 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में इससे ऊपर की उम्र के खिलाड़ी भी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता के दौरान हरियाणा राज्य की मास्टर एथलेटिक टीम का चयन किया जाएगा।
इसमें चुने गए खिलाड़ी 20-23 फरवरी को जयपुर (राजस्थान) में होने वाले 35वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मीट के दौरान एथलेटिक से जुड़े सभी इवेंट कराए जाएंगे। एक व्यक्ति सिर्फ तीन इवेंट में ही भाग ले सकता है।