फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुलकर के सामने मुंबई ने दिखाया ऐसा खेल दिल्ली हो गई फेल

Wed, 21 Aug 2013 12:48 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के सामने जोरदार खेल दिखाते हुए मेजबान मुंबई मास्टर्स ने इंडियन बैडमिंटन लीग (आईबीएल) में कृष दिल्ली स्मैशर्स को 4-1 से हरा दिया।
विज्ञापन


तेंदुलकर मंगलवार को पत्नी अंजलि और साथी खिलाड़ी अजीत अगरकर के साथ यहां मुंबई मास्टर्स और कृष दिल्ली स्मैशर्स के बीच हुए आईबीएल का मुकाबला देखने पहुंचे थे।

मुंबई की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि दिल्ली की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। तेंदुलकर यहां पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर की टीम मुंबई मास्टर्स की हौसलाअफजाई करने आए थे।
विज्ञापन

पत्नी अंजली संग IBL देखने पहुंचे तेंदुलकर ( देखें-फोटो गैलरी)
मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई के टीम में शामिल होने का मुंबई को फायदा मिला।

ली ने विजय आगाज करते हुए पुरुषों के पहले एकल मुकाबले में दिल्ली के डारेन लियू को सिर्फ 35 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12, 21-16 से हराकर मुंबई को 1-0 से बढ़त दिलाई। मैच के बाद तेंदुलकर ने ली से मुलाकात भी की।

महिलाओं के पहले एकल में टीना वाउन ने दिल्ली की खिलाड़ी अरूधति पनथावने को 21-11, 21-13 से आसान शिकस्त देकर मुंबई की बढ़त 2-0 कर दी।

लेकिन तीसरे मुकाबले में मुंबई के सुमित रेड्डी और मनु अटारी की जोड़ी को पुरुष डबल्स मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।

दिल्ली के किएन कीट को और बून होएंग तेन की जोड़ी ने 21-14, 21-14 से मैच जीतकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। लेकिन अगले पुरुष एकल में मार्क जेवेइबलर ने तीन सेटों तक चले मुकाबले में साई प्रनीत को हराकर मुंबई को 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी।
विज्ञापन


हालांकि प्रनीत ने पहला सेट जीतकर अच्छी चुनौती पेश की लेकिन वह अगले दो सेटों में इसे कायम नहीं रख सके और 21-18, 10-21, 9-11 से मुकाबला गंवा बैठे।

आखिरी मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में भी दिल्ली कोई कमाल नहीं दिखा सकी। ली चोंग वेई और टीना बाउन की जोड़ी ने वी दीजू और प्रजाक्ता सावंत की जोड़ी को 21-18, 15-21, 11-5 से हराकर मुंबई को बेहतरीन जीत दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें