फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championships: विश्व चैंपियनशिप में वजन नहीं उठाएंगी मीराबाई, पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने पर नजर

Tue, 29 Aug 2023 11:14 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक के लिए विश्व चैंपियनशिप अनिवार्य क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है जो चार सितंबर से रियाद में शुरू होगी जबकि एशियाई खेल इससे 20 दिन से भी कम समय में 23 सितंबर से चीन के हांगझोउ में आयोजित होंगे।
विज्ञापन
मीराबाई चानू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू की निगाहें एशियाई खेलों में पदक जीतने पर लगी हैं इसलिए वह अगले हफ्ते होने वाली विश्व चैंपियनशिप में वजन नहीं उठाएंगी बल्कि अपनी हिस्सेदारी की जरूरी औपचारिकता पूरी करने के लिए ही जाएंगी।
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक के लिए विश्व चैंपियनशिप अनिवार्य क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है जो चार सितंबर से रियाद में शुरू होगी जबकि एशियाई खेल इससे 20 दिन से भी कम समय में 23 सितंबर से चीन के हांगझोउ में आयोजित होंगे।

मुख्य कोच विजय शर्मा ने कहा इन दो प्रतियोगिताओं के बीच इतना कम समय है कि इससे भारोत्तोलकों के लिए दोनों टूर्नामेंट में अपना वजन सही रखने और शिखर पर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। तो हमने फैसला किया कि मीराबाई केवल रियाद जायेगी और अपना वजन कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें