फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manu Bhaker: निशानेबाजी विश्व कप में भाग नहीं लेंगी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर? कोच जसपाल ने दी बड़ी जानकारी

Tue, 13 Aug 2024 02:03 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय दल ओलंपिक में कुल छह पदक अपने नाम करने में कामयाब रहा। इनमें से दो मनु भाकर ने जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक विजेता मनु भाकर मंगलवार को भारत लौट सकती हैं। इसके बाद वह तीन महीने का ब्रेक ले सकती हैं। माना जा रहा है कि वह दिल्ली में होने वाले विश्व कप से भी बाहर रह सकती हैं। 
विज्ञापन

मनु भाकर - फोटो : PTI
भारतीय दल ओलंपिक में कुल छह पदक अपने नाम करने में कामयाब रहा। इनमें से दो मनु भाकर ने जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं। 
विज्ञापन

मनु भाकर - फोटो : PTI
इस बीच स्टार निशानेबाज के कोच जसपाल राणा ने जानकारी दी कि वह अक्टूबर में होने वाले विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगी। जसपाल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा - मुझे नहीं पता कि वह अक्टूबर में होने वाले विश्व कप में खेलेंगी या नहीं क्योंकि वह तीन महीने का ब्रेक ले रही है वह लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रही है तो यह नॉर्मल ब्रेक है। निशानेबाजी विश्व कप दिल्ली में 13 से 18 अक्टूबर के बीच होगा। जसपाल ने कहा कि ब्रेक के बाद वे 2026 एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों पर काम करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें