फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manu Bhaker: ब्रेक के दौरान घुड़सवारी, भरतनाट्यम और स्केटिंग में हाथ आजमाएंगी मनु भाकर, जानें क्या कहा

Sat, 17 Aug 2024 09:31 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनु ने इस ब्रेक के लिए अपनी बकेट लिस्ट का खुलासा किया तो राणा के चेहरे पर मुस्कान आ गई जिन्होंने घुड़सवारी के लिए मना किया।
विज्ञापन
मनु भाकर और उनके कोच जसपाल राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार अभ्यास के दौरान पिस्टल रिकॉइल से उनके निशानेबाजी वाले हाथ में घाव हो गया लिहाजा ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनु भाकर अब तीन महीने तक ब्रेक की हकदार है, लेकिन यह उनके लिए छुट्टी नहीं होगी। मनु के रूटीन में कोई बदलाव नहीं होगा यानी वह सुबह छह बजे उठकर योग करेंगी। इसके अलावा वह अपने कुछ शौक भी पूरे करना चाहती है जिसमें घुड़सवारी, स्केटिंग, भरतनाट्यम और वॉयलिन का अभ्यास शामिल है।
विज्ञापन

22 वर्ष की मनु शुक्रवार को अपने कोच और महान निशानेबाज जसपाल राणा के साथ अपने करियर को लेकर खुलकर बातचीत की। हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु ने कहा, 'अब मेरे पास ब्रेक है तो मैं फिर से मार्शल आर्ट्स का अभ्यास कर सकती हूं।' उन्होंने कहा, 'मेरे पास पहले उतना समय नहीं था, लेकिन अब अपने शौक के लिए समय निकाल सकती हूं। मुझे घुड़सवारी का शौक है, स्केटिंग और फिटनेस वर्कआउट का शौक है। इसके अलावा मैं भरत नाट्यम सीख रही हूं। मुझे भारतीय नृत्य शैलियां पसंद है। वॉयलिन बजाना भी सीख रही हूं।'

मनु ने इस ब्रेक के लिए अपनी बकेट लिस्ट का खुलासा किया तो राणा के चेहरे पर मुस्कान आ गई जिन्होंने घुड़सवारी के लिए मना किया। उन्होंने कहा, 'फिर उसे एक पीस में लौटना होगा।' यह सुनकर मनु हंस पड़ी। राणा ने कहा, 'उसे स्केटिंग और घुड़सवारी नहीं करनी चाहिए क्योंकि कुछ भी होगा तो वह जिम्मेदार होगी। यह सोचकर कौन घोड़े पर बैठता है कि वह गिर जाएगा।'
विज्ञापन

मनु ने कहा, 'मैं ओलंपिक खत्म होने का इंतजार कर रही थी। मुझे घुड़सवारी करनी है। मुझे स्काय डाइविंग, स्कूबा डाइविंग भी करनी है। मैने लंबा इंतजार किया है।' कोच राणा ने कहा, 'इस चोट की वजह से हम उसे तीन महीने का ब्रेक दे रहे हैं। उसे पिछले आठ महीने से यह घाव है जो अभी तक भरा नहीं है। इसलिए आराम जरूरी है। हमने विश्व कप की घोषणा से बहुत पहले यह फैसला लिया था। इस ब्रेक में वह बस निशानेबाजी नहीं करेगी लेकिन सुबह योग वगैरह सब करेगी।' मनु अक्तूबर में दिल्ली में होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें