फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manu Bhaker Misses 3rd Medal: वेरोनिका से उस शूटऑफ की कहानी, जहां चूक गईं मनु, आठ सीरीज के बाद स्कोर बराबर थे

Sat, 03 Aug 2024 03:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

आठ सीरीज के बाद मनु 28 अंक के साथ हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थी। इसके बाद शूट ऑफ में मनु पांच में से तीन निशाना ही लगा सकीं, जबकि मेजर ने चार सटीक निशाने लाए। इस तरह मनु पदक से चूक गईं।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर पदक से चूक गई हैं। वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा में कुल 10 सीरीज के शॉट्स लगाए जाने थे। एक सीरीज में कुल पांच शॉट्स थे। तीन सीरीज के बाद एलिमिनेशन का दौर शुरू हुआ था। मनु आठ सीरीज के बाद 28 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहीं। यानी 40 में से मनु के 28 शॉट्स ग्रीन हुए। बाकी निशाने पर नहीं लगे। आठवीं सीरीज में उनके और चौथे स्थान पर मौजूद हंगरी की वेरोनिका मेजर के बीच लड़ाई थी। इस सीरीज में मनु तीन शॉट चूक गईं, जबकि वेरोनिका ने दो शॉट मिस किए और तीन शॉट्स निशाने पर लगे। 
विज्ञापन

 

मनु शूटऑफ में पिछड़ीं
आठ सीरीज के बाद मनु 28 अंक के साथ हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थी। इसके बाद शूट ऑफ में मनु पांच में से तीन निशाना ही लगा सकीं, जबकि मेजर ने चार सटीक निशाने लाए। इस तरह मनु पदक से चूक गईं। वेरोनिका ने कांस्य पर कब्जा जमाया। दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने स्वर्ण और फ्रांस की कैमिली ने रजत पदक जीता। 10 सीरीज के बाद दोनों का स्कोर 37-37 था। फिर दोनों के बीच शूटआउट हुआ, जिसमें जिन ने चार शॉट्स निशाने पर लगाए, जबकि कैमिली का सिर्फ एक शॉट निशाने पर लगा।

इस तरह ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक लगाने का मनु भाकर का सपना शनिवार को 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में कांस्य पदक के लिए हंगरी की खिलाड़ी से शूट ऑफ में पिछड़ने के बाद पूरा नहीं हो सका। आठ निशानेबाजों के करीबी फाइनल में मनु ने अपना सब कुछ झोंक दिया और कुछ समय के लिए शीर्ष स्थान पर भी रही लेकिन अपनी निरंतरता बरकरार नहीं रख सकीं। इस 22 साल की खिलाड़ी ने हालांकि महिला 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर दो कांस्य पदक जीत कर पहले ही इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय है।

निशानेबाजी में ओलंपिक पदक जीतने वाले भारतीय
खिलाड़ी इवेंट पदक ओलंपिक
राज्यवर्धन सिंह राठौर पुरुषों की डबल ट्रैप रजत एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण बीजिंग 2008
गगन नारंग पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल कांस्य लंदन 2012
विजय कुमार पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल रजत लंदन 2012
मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल कांस्य पेरिस 2024
मनु भाकर और सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम कांस्य पेरिस 2024
स्वप्निल कुसाले 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कांस्य पेरिस 2024


विज्ञापन

मनु से तीसरे पदक की उम्मीद थी
मनु की शानदार लय को देखते हुए, उनके पदकों की हैट्रिक लगाने की उम्मीदें बहुत अधिक थीं। फाइनल की शुरुआत में छठे स्थान पर खिसकने के बाद भी वह वापसी करने में सफल रही। मनु की शुरुआत बेहद खराब रही वह शुरुआती सीरीज में पांच में से तीन निशाना चूक गई। इसके बाद दो सीरीज में चार-चार निशाने के साथ उन्होंने वापसी की। चौथा सीरीज से एलिमिनेशन चरण शुरू हुआ। मनु सातवें चरण (एलिमिनेशन का चौथा चरण) में कुछ समय के लिए तालिका में शीर्ष पर पहुंचीं। हालांकि, दक्षिण कोरिया की जिन यांग ने तुरंत आठवें दौर में शीर्ष स्थान पर वापसी की, जबकि दूसरे स्थान पर काबिज मनु पांच में से तीन निशाना लगाने के बाद वेरोनिका के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं।

वह शूटऑफ में अपनी लय जारी नहीं रख सकी और करीबी अंतर से कांस्य पदक से चूक कर जयदीप करमाकर (पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन, 2012 लंदन), अभिनव बिंद्रा (पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल, 2016 रियो) और अर्जुन बबूता (10 मीटर एयर राइफल, 2024 पेरिस ओलंपिक) जैसे निशानेबाजों की सूची में शामिल हो गईं। इससे पहले मनु शुक्रवार को प्रिसिजन में 294 और रैपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालिफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था।

भारत के अब तक के ओलंपिक पदक विजेता
एथलीट/खेल  पदक  स्पर्धा ओलंपिक
नॉर्मन प्रिचर्ड सिल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड सिल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ पेरिस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड  पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम  सिल्वर  पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड  पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज  पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस  अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सिल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग  एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज मुक्केबाजी बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार सिल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार सिल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु सिल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू  सिल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज मुक्केबाजी (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु  ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया  सिल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज  महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत सिंह  ब्रॉन्ज  10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम  पेरिस 2024
स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज  50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024
नोट: प्रिचर्ड एक ब्रिटिश मूल के खिलाड़ी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें