फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हैंडबाल टीम में ऊना के तीन खिलाड़ी, कुवैत में होगी प्रतियोगिता

Wed, 20 Mar 2019 04:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुलैहड़ (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के तीन हैंडबाल खिलाड़ियों का चयन कुवैत में होने वाली वरिष्ठ पुरुष वर्ग की हैंडबाल एशियन क्लब लीग के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 मार्च से शुरू हो गई है, जो एक अप्रैल तक कुवैत में होगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गई है। जिला हैंडबाल संघ के महासचिव मुनीश राणा ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए चयनित तीनों खिलाड़ी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। संतोषगढ़ के रजनीश कुमार, छत्रपुर के दविंद्र सिंह तथा दुलैहड़ के दीपक ठाकुर कुवैत में दमखम दिखाएंगे।

जिला ऊना हैंडबाल संघ के अध्यक्ष प्रवीण दुबे, महासचिव मुनीश राणा, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, एमएम गर्ग, अरुण सैनी, दीपक ठाकुर, सतिंद्र लाली सहित संघ के सभी सदस्यों और खिलाड़ियों ने रजनीश  कुमार, दविंद्र सिंह और दीपक ठाकुर के भारतीय टीम में चयन होने पर बधाई दी है। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि कुवैत में होने वाली वरिष्ठ पुरुष वर्ग की एशियन हैंडबाल क्लब लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें