राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत में होगी।
बॉक्सिंग एसोसिएशन ऊना के कोच एवं कोषाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में दो दिवसीय बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता हुई।
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के तीन मुक्केबाज अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। इनका चयन हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में आयोजित दो दिवसीय बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 17 जुलाई को हरियाणा के सोनीपत में होगी।
विज्ञापन
बॉक्सिंग एसोसिएशन ऊना के कोच एवं कोषाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में दो दिवसीय बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता हुई। इसमें जिला ऊना के 10 मुक्केबाजों ने भाग लिया। अंब के भंजाल के आर्यन का 70 किलोग्राम भारवर्ग, ऊना के राघव 67 किलो भारवर्ग और छवि शर्मा का 63 किलोग्राम भार वर्ग में नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बॉक्सिंग कोच संदीप कुमार ने कहा कि सभी मुक्केबाज शिमला में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में खूब पसीना बहा रहे हैं।