फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 11 अप्रैल को रवाना होगी टीम

Mon, 05 Apr 2021 04:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 13 से 16 अप्रैल तक होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पुरुष टीम 11 अप्रैल को रवाना होगी। ट्रायल में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा और सहसचिव कृष्ण लाल ने बताया कि ट्रायल में प्रदेश भर से 156 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


समें अर्जुन पुरस्कार विजेता अजय ठाकुर, बलदेव सिंह, हेमंत चौहान सोलन, विशेष चंदेल, नवीन बिलासपुर, विशाल भारद्वाज, सुरेंद्र ऊना, संजीव, संजु बीबीएन सोलन, रोहित राणा कांगड़ा, गौरव मंडी, उमेश शर्मा सिरमौर और अतिरिक्त खिलाड़ियों में राहुल राणा सोलन, संदीप हमीरपुर और खविंद्र राज्य खेल छात्रावास बिलासपुर को चुना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें