फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा का तालाब में ताइक्वांडो मुकाबले शुरू, 350 खिलाड़ी ले रहे भाग

Sat, 10 Nov 2018 06:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजा का तालाब (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

राजा का तालाब में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महासचिव कृपाल परमार ने किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से महिला और पुरुष सब जूनियर, कैडेट, जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के लगभग 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के संयोजक एवं ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह पठानिया ने कहा कि पहले दिन सब जूनियर, कैडेट और जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

विज्ञापन


सीनियर ब्वॉयज और सीनियर गर्ल्स के भी मुकाबले होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम के खिलाड़ी नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इससे पहले एसोसिएशन की तकनीकी निदेशक लक्ष्मी मुधलियार ने चंद्रशेखर को प्रमाणपत्र व एसोसिएशन के मुख्य तकनीकी निदेशक विनोद कुमार ने चंद्रशेखर को ब्लैक बेल्ट पहनाई और उनकी ब्लैक बेल्ट होने की घोषणा की। ताइक्वांडो संघ के संस्थापक और टीम इंडिया के सदस्य विनोद कुमार, महासचिव योगेश्वर दत्त, नेशनल रेफरी लक्ष्मी, कुलदीप डोगरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें