फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता: सोलन को छह विकेट से हराकर फाइनल में हमीरपुर

Fri, 22 Oct 2021 10:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन

सार

 हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मृदुल सरोच ने चार, शौर्य गर्ग ने तीन विकेट, रोहित ने दो और रिशित ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमीरपुर की टीम ने 33.2 ओवर में ही 4 विकेट पर 161 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन
जीत के बाद हमीरपुर की टीम एचपीसीए निदेशक प्रेम ठाकुर के साथ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में हमीरपुर की टीम ने सोलन को सेमीफाइनल में छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंडर-25 वर्ग की अंतर जिला प्रतियोगिता के दौरान हमीरपुर और सोलन के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को हुआ। सोलन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.1 ओवर में 160 रन बनाए। सोलन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनिल और आदित्य ने 21-21 रनों का योगदान दिया। राहुल ने 27 रन बनाए।

विज्ञापन


 हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मृदुल सरोच ने चार, शौर्य गर्ग ने तीन विकेट, रोहित ने दो और रिशित ने एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हमीरपुर की टीम ने 33.2 ओवर में ही 4 विकेट पर 161 रन बनाकर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। अतुल जसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 53 रनों का योगदान दिया। जबकि मृदुल सरोच ने शानदार 65 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें