इंदिरा गांधी खेल परिसर में चल रही राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन सब-जूनियर 40 किग्रा ब्वॉयज वर्ग में शिमला के अभय ने पहला, कांगड़ा के अंशुमन ने दूसरा और सोलन के नमन और आर्यन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। जूडो संघ के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि 50 किग्रा में ऊना के सार्थक विजेता रहे। मंडी के शौर्य ने दूसरा और मंडी के अंशज, अनिष ने तीसरा स्थान पाया।
55 किग्रा में सोलन के प्रियांशु ने पहला, शिमला के शुभम नायक ने दूसरा, मंडी के लक्ष्य और रिजुल तीसरे स्थान पर रहे। 60 किग्रा में सोलन के लक्ष्य प्रथम, गिरीश और राज कुमार ने क्रमश: दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। 66 किग्रा में सोलन जिला के कौशल प्रथम, शिमला के काव्य दूसरे, मंडी के दिव्यांश और ऊना के प्रियांशू ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
सब जूनियर गर्ल्स के 36 किग्रा में सोलन की धानी ने पहला, कांगड़ा की श्रीया ने दूसरा, 40 किग्रा में कुल्लू की मन्नत ने पहला, कांगड़ा की रिया ने दूसरा और सोलन की निकिता ने तीसरा स्थान पाया। 44 किग्रा में सोलन की प्रियांशु प्रथम, सोलन की आहना दूसरे, मंडी की श्रेया और सोलन की गंगा तीसरे स्थान पर रहीं। 48 किग्रा में सोलन की आरती प्रथम, शिमला की सलोनी ने दूसरा स्थान पाया।
52 किग्रा में कुल्लू की दीक्षा प्रथम, शिमला की श्रेया दूसरे, कांगड़ा की क्रमिका और शिमला की भूमिका तीसरे स्थान पर रहीं। 57 किग्रा से कम भार वर्ग में सोलन की गुंजन विजेता और शिमला की अंबिका उप विजेता घोषित की गई। 57 से अधिक भार वर्ग में मंडी की आनंदिता प्रथम, लक्ष्यणया दूसरे और कुल्लू की दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं।