फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीबी रेस में कांगड़ा के नमन बने चैंपियन

Sun, 14 Mar 2021 08:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

  • एक घंटा 23 मिनट में 28 किलोमीटर लंबे ट्रैक को किया पूरा
  • प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में जॉय कपूर बने विजेता 
विज्ञापन
मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा एमटीबी रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौल-स्पीति में हुई माउंटेन बाइकिंग रेस के सीनियर वर्ग में कांगड़ा के नमन विजेता बने हैं। नमन ने 11 हजार फीट की ऊंचाई पर 28 किलोमीटर लंबी ऑफ रोड एमटीबी रेस को एक घंटा 23 मिनट में पूरा किया।  शिमला के आकाश शेरपा एक घंटा 23 मिनट और 30 सेकेंड के साथ दूसरे, मनाली के रोहित एक घंटा 24 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने रविवार को तुपचीलिंग बौद्ध मठ में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में हिमाचल समेत देश के अन्य हिस्सों से कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जूनियर वर्ग ने जॉय कपूर ने एक घंटे 35 मिनट में रेस पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।

जूनियर वर्ग में सेम ने एक घंटा 53 मिनट में रेस पूरी कर दूसरा, रौनक थिरोटी ने दो घंटे एक मिनट में रेस पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता लाहौल-स्पीति एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से करवाई गई।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत ने कहा कि तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने सीनियर वर्ग के विजेता नमन को 25 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाले 15, तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को 10 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। जूनियर वर्ग में विजेता को पांच, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 3-3 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें