फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः कोशिक डी सरकार और आंचल कौर ने जीता टेबल टेनिस का खिताब

Sat, 29 Sep 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Table Tennis
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित टेबल टेनिस हॉल में इन दिनों रक्षा लेखा निदेशालय की ओर से ऑल इंडिया टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। सेक्टर-23 स्थित टेबल टेनिस हॉल में तीसरे दिन फाइनल मुकाबले हुए। पुरुष एकल वर्ग के फाइनल मैच में पीसीए फैक्ट्री कोलकाता के कौशिक डी सरकार ने पीसीए फैक्ट्री के देबदूत चटर्जी को एकतरफा मुकाबले में 4-1 के अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा किया। 

विज्ञापन


 महिला सिंगल वर्ग के फाइनल मैच में पीसीडीए नई दिल्ली की आंचल कौर ने पीसीए फैक्ट्री कोलकाता की एस मित्तरा को 11-8,11-3, 9-11, 11-4, 8-11, 11-5 से मात देकर खिताब जीता। इस मौके पर आईडीएएस एडिशनल सीजीडी एके संजीव मित्तल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने विजेता टीम को खिताब देकर सम्मानित किया। वहीं पीसीए कोलकाता ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा किया। पीसीडी पुणे ने रनरअप का खिताब जीता। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें