फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जुड़वा बहनों ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, देश को दिलाया सिल्वर मेडल...अब पूरा करेंगी ये ख्वाब

Sat, 29 Sep 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सौम्या और सान्या सेठ
विज्ञापन

चंडीगढ़ की दो जुड़वा बहनें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर देश का नाम रौशन कर रही हैं। इसी महीने साउथ कोरिया में आयोजित 18वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भारत ने सिल्वर मेडल जीता। सिल्वर मेडल विजेता भारतीय टीम में शहर की बेटियां सौम्या सेठ और सान्या सेठ शामिल रहीं। यह दोनों सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय की स्टूडेंट हैं और जुड़वा बहनें भी हैं। 

विज्ञापन


सौम्या और सान्या सेठ रोलर स्केटिंग की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं। एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल दिलाने में इन दोनों बहनों का खास योगदान रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच से दोनों बहनों ने शानदार प्रदर्शन किया और हर मौके पर गोल करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। 

नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर कई मेडल और ट्राफियां जीत चुकी हैं। स्कूल की प्रिंसिपल विनीता अरोड़ा ने सिल्वर मेडल जीतने वाली दोनों बहनों का स्कूल वापस पहुंचने पर स्वागत किया और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन


खेल के साथ पढ़ाई में भी अव्वल
सौम्या सेठ और सान्या सेठ सेक्टर-27 स्थित भवन विद्यालय में 11वीं की स्टूडेंट है। खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी दोनों आगे रहती हैं। सौम्या ने दसवीं में 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसके साथ ही भरत नाट्यम डांस में निपुणता हासिल करते हुए भरत नाट्यम की डिग्री हासिल की। सौम्या रोलर स्केटिंग में कई मुकाम हासिल कर चुकी है। स्टेट, नेशनल, इंटरनेशनल लेवल पर कई पदक जीते हैं। 

भारत को विश्व की टॉप टीम बनाना चाहती हैं
सान्या सेठ सेक्टर -27 स्थित भवन विद्यालय में 11वीं में कॉमर्स की स्टूडेंट हैं। दसवीं कक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल कर चुकी हैं। खेल और पढ़ाई में तालमेल बैठाते हुए चलती हैं। डांस और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। स्टेट, नेशनल, इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीतने में लगी हुई हैं। इनका कहना है कि  वह भारतीय महिला स्केटिंग टीम को विश्व की शीर्ष स्तर की टीम बनाना चाहती हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें