यूपी के बिजनौर जिले की होनहार शूटर ख्याति चौधरी ने सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसी चैंपियनशिप में हर्ष चौधरी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके अलावा राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में सामिया मेहर ने गोल्ड और मनोज कुमार ने सिल्वर मेडल जीता।
सीबीएसई नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ में 11 से 17 नवंबर तक किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर के सीबीएसई स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच सैयद सादिक अनीस ने बताया कि शूटर ख्याति चौधरी ने 400 में से 396 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता में हर्ष चौधरी ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। दोनों शूटर गांव स्वाहेड़ी के रहने वाले हैं।