आयोजन समिति के चेयरमैन एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता, सचिव रमेश चौहान और कोच गोपाल दास्टा ने बताया कि दूसरे दिन एचपीयू ने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ को 26-15 से हराया। सावित्री बाई यूनिवर्सिटी पुणे और मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी का स्कोर 28-28 पर बराबर रहा।एचपीयू की टीम ने मदुरै यूनिवर्सिटी को 57-19 से हराया। सवित्री बाई यूनिवर्सिटी पुणे ने हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ को 69-9, पूल सी में तमिलनाडु फिजिकल एजूकेशन एवं खेल यूनिवर्सिटी ने ललित नारायण महिला यूनिवर्सिटी दरभंगा (बिहार) को 34-33, मुंबई ने तमिलनाडु खेल यूनिवर्सिटी को 35-20, एमडीयू रोहतक ने ललित नारायण महिला यूनिवर्सिटी दरभंगा को 70-14, मुंबई ने ललित नारायण यूनिवर्सिटी बिहार को 50-23, एमडीयू रोहतक ने तमिलनाडु
यूनिवर्सिटी को 49-9 से हराया। पूल बी में मंगलौर यूनिवर्सिटी को कुरुक्षेत्र विवि की टीम ने 35-14, उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा को भारती विवि पूणे ने 28-16, मंगलौर विवि ने भारती यूनिवर्सिटी को 38-12, उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा को कुरुक्षेत्र विवि ने 47-13 से पछाड़ा। पूल डी में पंजाबी विवि पटियाला ने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी मुंबई को 34-22, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने एसएनडीटी यूनिवर्सिटी मुंबई को 45-15 से हराया। पंजाबी विवि पटियाला ने केरल यूनिवर्सिटी को 28-15, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने पंजाबी विवि पटियाला को 43-13, यूनिवर्सिटी ऑफ केरल ने एसएनडीटी मुंबई को 27-20 से हराया।