फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वॉलीबाल टीम से खेलेंगी हिमाचल की आयूषी

Wed, 10 Jul 2019 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साई धर्मशाला की वालीबॉल खिलाड़ी आयूषी भारतीय टीम से खेलेंगी। इसी माह वियतनाम में होने वाली अंडर-23 वालीबॉल एशियन चैंपियनशिप में आयूषी भारत के लिए खेलेंगी। प्रतियोगिता 13 से 18 जुलाई तक होगी। चैंपियनशिप के लिए 29 मई को जयपुर में ट्रायल हुआ था। खिलाड़ियों का 31 मई से पटियाला में नेशनल कैंप लगा। इसके बाद आयूषी का चयन हुआ है।

विज्ञापन


हिमाचल के कल्पा (किन्नौर) जिले से संबंध रखने वाली आयूषी साल 2015 से साई के धर्मशाला स्थित छात्रावास में वालीबॉल की कोचिंग ले रही हैं। इस बीच आयूषी हिमाचल टीम की ओर से नेशनल सहित इंटर यूनिवर्सिटी वालीबॉल प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। आयूषी के पिता राजेश कुमार बागवान हैं, जबकि माता तारा देवी स्कूल अध्यापिका हैं।

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी में हिमाचल की रही हैं कैप्टन
आयूषी सितंबर 2017 में नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी में हिमाचल टीम की कैप्टन रही हैं। टीम ने प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था। 2015 में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर, नवंबर 2017 साई इंटर रिजनल चैंपियनशिप और नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी अक्तूबर 2018 में ब्रांज मेडल जीता है।
विज्ञापन


आयूषी भंडारी के कोच प्रीतम सिंह चौहान पुरुषों की अंडर-23 भारतीय टीम के कोच हैं। भारतीय टीम का वर्तमान में पटियाला में कैंप चल रहा है। साई के धर्मशाला स्थित छात्रावास में आयूषी प्रीतम सिंह चौहान से वालीबॉल की बारीकियां सीख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें