फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lionel Messi: मेसी एमएलएस नवोदित खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में शामिल, इंटर मियामी के लिए किए 11 गोल

Fri, 27 Oct 2023 07:31 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस जुलाई में मियामी क्लब के साथ जुड़ने वाले मेसी ने अभी तक 11 गोल किए जिसमें आठ बार उन्होंने गोल करने में मदद की है। नवोदित पुरस्कार के लिए अटलांटा यूनाइटेड के जियोर्जोस जियाकुमाकिस और सेंट लुईस सिटी के एडुआर्ड लोवेन ने भी नामांकन किया है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : Inter Miami/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटर मियामी क्लब के सुपरस्टार फॉरवर्ड लियोनल मेसी मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में साल के सर्वश्रेष्ठ नवोदित खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हो गए हैं। लीग ने पुरस्कार के नामांकन दावेदारों की घोषणा की। उम्मीद की जा रही है कि अर्जेंटीना के विश्वकप कप्तान मेसी को यह खिताब मिल जाएगा।
विज्ञापन


इस जुलाई में मियामी क्लब के साथ जुड़ने वाले मेसी ने अभी तक 11 गोल किए जिसमें आठ बार उन्होंने गोल करने में मदद की है। नवोदित पुरस्कार के लिए अटलांटा यूनाइटेड के जियोर्जोस जियाकुमाकिस और सेंट लुईस सिटी के एडुआर्ड लोवेन ने भी नामांकन किया है। वहीं, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए सेंट लुईस सिटी के ब्रैडली कार्नेल, सिनसिनाटी के पैट नूनन और कोलंबस के विल्फ्रेड नैंसी शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें