गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स टीम को रोमांचक संघर्ष के बाद राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
इस मैच में दोनों टीमों ने बराबर का खेल दिखाया और 2 बार स्कोर टाई हो गया लेकिन बाजी राजस्थान के हाथ लगी।
2 बार स्कोर के टाई होने पर रेफरी और अंपायरों ने मैच का फैसला इस आधार पर लिया कि मैच में किस टीम ने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं लेकिन इसी मैच में कोलकाता की टीम एक मामले में तो राजस्थान से बाजी मार ले गई।
KKR ने राजस्थान से ज्यादा लगाए छक्के
मैच के बाद चौके से निर्णय लिया गया कि राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 17 चौके लगाए जबकि कोलकाता ने 3 चौके कम लगाए और इसी आधार पर वे मैच हार गए।
लेकिन जहां तक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात है तो इसमें कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आगे निकल गई। कोलकाता ने राजस्थान से 1 छक्का ज्यादा लगाया।
राजस्थान की ओर से एकमात्र छक्का अजिंक्य रहाणे ने लगाया था जबकि कोलकाता की ओर से मनीष पांडे और सूर्यकुमार यादव ने छक्के लगाए थे।
4 बल्लेबाज पहली ही गेंद पर हुए आउट
आईपीएल 7 का 19वां मैच बेहद दिलचस्प रहा। मैच में 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसमें खास बात यह रही कि सभी चारों बल्लेबाज अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
राजस्थान रॉयल्स का एक बल्लेबाज शून्य पर आउट हुआ, जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स के 3 बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए।
जबकि दोनों टीमों के 6 बल्लेबाज 3 से ज्यादा रन भी नहीं बना सके थे।
अंत में लड़खड़ा गए थे कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता नाइटराइडर्स आराम से जीत की ओर बढ़ रहा था और उसे 12 गेंदों में 16 रन बनाने थे जबकि उसके पास 6 विकेट शेष थे।
19वें ओवर में जेम्स फॉक्नर ने 3 विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह से मोड़ दिया। कोलकाता को अंतिम गेंद पर 3 रन बनाने थे और वे महज 2 रन ही बना सके।