फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India Winter Games: अनुराग ठाकुर बोले- जम्मू-कश्मीर में 1500 खिलाड़ी खेलो इंडिया विंटर गेम्स में खेलेंगे

Sat, 04 Feb 2023 09:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अनुराग ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू-कश्मीर के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करेगा और साथ ही राज्य के पयर्टन को भी बढ़ावा देगा। खिलाड़ी और अधिकारी कश्मीर की सुंदरता और पिछले कई वर्षों से जम्मू-कश्मीर में आए बदलावों से मंत्रमुग्ध हैं। 
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ विंटर गेम्स में देश के 1500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन खेलों की शुरुआत 10 फरवरी से गुलमर्ग में होगी। अनुराग ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिंहा के साथ मिलकर इस यूथ गेम्स का शुभंकर, गान और जर्सी का अनावरण किया।
विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि खेलो इंडिया विंटर गेम्स जम्मू-कश्मीर के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करेगा और साथ ही राज्य के पयर्टन को भी बढ़ावा देगा। खिलाड़ी और अधिकारी कश्मीर की सुंदरता और पिछले कई वर्षों से जम्मू-कश्मीर में आए बदलावों से मंत्रमुग्ध हैं। खेलो इंडिया विंटर गेम्स की शुरुआत से देश में यह संदेश जाएगा कि जम्मू-कश्मीर इस प्रतियोगिता को देखने के लिए लोगों का इंतजार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड के कारण पिछले वर्ष खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन नहीं हो पाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच थी कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं की खेलों में भागीदारी होनी चाहिए। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के पहले संस्करण का आयेाजन 2022 में हुआ था। 2020 और 2021 के संस्करणों में जम्मू-कश्मीर ही पदक तालिका में शीर्ष पर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें