फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: भारत की पदक उम्मीदों को लगा बड़ा झटका, मुक्केबाज निकहत जरीन बाहर हुईं

Thu, 01 Aug 2024 04:17 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

महिला 50 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करने उतरीं निकहत वू यू के सामने कोई कमाल नहीं दिखा सकीं और 0-5 की हार के साथ ही उनका ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की पदक उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुरुवार को एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चीन की वू यू से एकतरफा अंदाज में हार गईं। महिला 50 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करने उतरीं निकहत वू यू के सामने कोई कमाल नहीं दिखा सकीं और 0-5 की हार के साथ ही उनका ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया। 
विज्ञापन

दबदबा नहीं बना सकीं निकहत
निकहत का यह पहला ओलंपिक था और उन्हें वरीयता नहीं मिली थी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबीए) को मान्यता नहीं देती जो विश्व चैंपियनशिप कराता है। भारत की पदक की सबसे प्रबल दावेदारों में से एक निकहत पर मौजूदा फ्लाईवेट (52 किग्रा ) विश्व चैंपियन यू ने पहले ही दौर से दबाव बना दिया था।
विज्ञापन

निकहत ने जवाबी हमले बोलने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। यू का फुटवर्क बेहतरीन था जिससे वह लगातार स्टांस बदलकर घूंसे बरसाती रहीं। दूसरे दौर में निकहत ने कुछ सीधे पंच लगाए लेकिन यू ने उनके चेहरे पर मुक्के लगाते हुए अंक बनाए।तीसरे दौर में भी यू की चपलता का निकहत के पास कोई जवाब नहीं था। मुक्केबाजी में अब भारत को लवलीना बोरगोहेन और निशांत देव से पदक लाने की उम्मीद है जो अपने-अपने वर्गों में क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें