फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archery World Cup: भारत की शीर्ष रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी ने जीता रजत पदक, धीरज ने किया निराश

Mon, 21 Oct 2024 07:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेमीफाइनल में मैक्सिको की अलेजांद्रा वालेंशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली दीपिका उस लय को कायम नहीं रख सकीं। भारत के लिए विश्व कप फाइनल में सिर्फ डोला बनर्जी ने स्वर्ण पदक जीता है। 
विज्ञापन
तीरंदाजी विश्व कप फाइनल - फोटो : Mansukh Mandaviya X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की शीर्ष रिकर्व तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस ओलंपिक की निराशा को पीछे छोड़ते हुए विश्व कप फाइनल में रजत पदक जीता। वह फाइनल में चीन की लि जियामैन से 0-6 से हार गईं। दिसंबर 2022 में अपनी बेटी के जन्म के बाद विश्व कप फाइनल में लौटी चार बार की ओलंपियन दीपिका को आठ तीरंदाजों में तीसरी वरीयता मिली थी।
विज्ञापन

सेमीफाइनल तक दीपिका को कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन स्वर्ण पदक के मुकाबले में वह पेरिस ओलंपिक में टीम स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाली जियामैन से हार गईं। दीपिका नौवीं बार विश्व कप फाइनल खेल रही थीं। भारत के लिए विश्व कप फाइनल में सिर्फ डोला बनर्जी ने स्वर्ण पदक जीता था जब दुबई में 2007 में वह अव्वल रही थीं। सेमीफाइनल में मैक्सिको की अलेजांद्रा वालेंशिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाली दीपिका उस लय को कायम नहीं रख सकीं। पहला सेट उसने एक अंक से (26-27) गंवाया। दूसरे सेट में वापसी की, लेकिन ली ने 30-28 से जीता। तीसरे सेट में ली ने 27-25 से जीत दर्ज की।

पुरुषों के रिकर्व वर्ग में धीरज बोम्मादेवरा 4-2 से आगे रहने के बावजूद पहले दौर में पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया के ली वू सियोक से हार गए। पुरुषों के रिकर्व वर्ग में धीरज अकेले भारतीय चुनौती पेश कर रहे थे। उन्हें 4-6 ( 28-28, 29-26, 28-28, 26-30, 28-29) से पराजय झेलनी पड़ी। पांच सदस्यीय भारतीय दल में तीन कंपाउंड और दो रिकर्व तीरंदाज थे। भारत की झोली में सिर्फ एक पदक आया। 
विज्ञापन

खेल मंत्री ने दीपिका को दी बधाई
विश्व कप में रजत पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दीपिका कुमारी को बधाई दी। मांडविया ने एक्स पर लिखा, दीपिका कुमारी को मैक्सिको में हुए विश्व कप फाइनल में रजत पदक और ओवरऑल छठा पदक जीतने पर बधाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें