फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SAFF Women's Championship: बालादेवी ने 50वां अंतरराष्ट्रीय गोल दिवंगत पिता को किया समर्पित, कही यह बात

Fri, 18 Oct 2024 08:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू।

सार

34 वर्षीय फुटबालर ने जीत के बाद अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) से कहा, यह गोल मेरे पिता के लिए है। वह अभी इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे पता है कि उन्हें मुझ पर फख्र होता।
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्ट्राइकर बाला देवी ने यहां सैफ महिला फुटबाल चैंपियनशिप के पहले मैच में पाकिस्तान पर टीम की 5-2 से जीत के दौरान अपने 50वें अंतरराष्ट्रीय गोल को दिवंगत पिता को समर्पित किया। बाला देवी ने मैच में अपना एकमात्र गोल 35वें मिनट में किया जबकि अन्य गोल करने वालों में ग्रेस डांगमेई (पांचवें और 42वें मिनट), मनीषा कल्याण (17वें मिनट) और ज्योति चौहान (78वें मिनट) शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

34 वर्षीय फुटबालर ने जीत के बाद अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) से कहा, यह गोल मेरे पिता के लिए है। वह अभी इस दुनिया में नहीं है लेकिन मुझे पता है कि उन्हें मुझ पर फख्र होता। वहीं ज्योति ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना पहला गोल करने के बाद अपने पिता के भारत के लिए खेलने के सपने को याद किया। उन्होंने कहा, मैं अपने प्रदर्शन से सचमुच बहुत खुश और संतुष्ट हूं। मेरे पिता का सपना था कि किसी दिन मैं भारतीय टीम के लिए खेलूंगी और देश के लिए गोल करूंगी जो मैंने किया। मैच में दो गोल करने वाली ग्रेस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्होंने अपना गोल पूरी टीम और स्टाफ सदस्यों को समर्पित किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें