फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: रोइंग में बलराज पंवार का शानदार प्रदर्शन, रेपेजेच के जरिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Sun, 28 Jul 2024 02:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

पंवार ने सात मिनट 12.41 सेकेंड में दूसरे स्थान पर रहकर समाप्त किया। उनसे आगे मोनाको के क्वेंटिन एंटोगनेली रहे जिन्होंने 7:10:00 मिनट का समय लिया। इंडोनेशिया के मेमो 7:19:60 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : India at Paris 2024 olympics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के बलराज पंवार ने रोइंग स्पर्धा के पुरुष एकल स्कल्स वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हीट में सीधे क्वालिफिकेशन से चूकने वाले बलराज ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में रेपेचेज के जरिए अपनी उम्मीदें बनाए रखी हैं। बलराज ने रेपेचेज-2 में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम आठ के लिए क्वालिफाई किया। प्रत्येक रेपेचेज से शीर्ष दो में रहने वाले खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करना था। अब बलराज मंगलवार को अंतिम आठ में चुनौती पेश करेंगे। 
विज्ञापन

बलराज ने चौथे स्थान पर रहकर रेपेचेज के लिए किया था क्वालिफाई
पंवार ने सात मिनट 12.41 सेकेंड में दूसरे स्थान पर रहकर समाप्त किया। उनसे आगे मोनाको के क्वेंटिन एंटोगनेली रहे जिन्होंने 7:10:00 मिनट का समय लिया। इंडोनेशिया के मेमो 7:19:60 मिनट के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। शनिवार को पंवार 7:07:11 मिनट के समय के साथ चौथे स्थान पर रहे थे और सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सके थे, लेकिन उन्होंने रेपेचेज दौर के लिए क्वालिफाई किया था जिस कारण उन्हें अंतिम आठ में पहुंचने के लिए दूसरा मौका मिला था। 

 रेपेचेज-1 में स्लोवेनिया के इवान इसाक ज्वेगेल्ज और पराग्वे के जेवियर इन्सफ्रान 7:06:90 मिनट और 7:08:29 मिनट के समय के साथ क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे। रेपेचेज-3 में एलजीरिया के अली सिद बोउदिना 7:10:23 मिनट के समय के साथ पहले, जबकि चुन विन चियू ने 7:12:94 मिनट का समय लेकर दूसरे स्थान पर फिनिश किया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे। 
विज्ञापन

रेस के दौरान लगातार दूसरे स्थान पर बने रहे बलराज 
बलराज पूरी रेस के दौरान दूसरे स्थान पर बने रहे। उन्होंने 500 मीटर की दूरी को एक मिनट 44:13 सेकेंड, 1000 मीटर की दूरी को तीन मिनट 33:94 सेकेंड और फिर 1500 मीटर की दूरी को पांच मिनट 23:22 सेकेंड में पार किया। इसके बाद उन्होंने 2000 मीटर की दूरी की रेस सात मिनट 12.41 सेकेंड में पूरी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें