फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris olympics: पीवी सिंधू ने एकतरफा जीत के साथ की शुरुआत, जानें कितने समय में समाप्त किया मैच

Sun, 28 Jul 2024 01:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

अपने लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए चुनौती पेश कर रहीं सिंधू ने अपने से कम रैंकिंग की खिलाड़ी को ग्रुप-एम के मुकाबले में 21-9, 21-6 से हराया।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : India at Paris 2024 olympics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत एकतरफा जीत के साथ की। सिंधू ने महिला एकल के ग्रुप चरण मुकाबले में रविवार को सीधे गेम में मालदीव की फातिमाथ अब्दुल रज्जाक नाबाह को हराया। 
विज्ञापन

अब क्रिस्टिन कूबा से होगा मुकाबला
अपने लगातार तीसरे ओलंपिक पदक के लिए चुनौती पेश कर रहीं सिंधू ने अपने से कम रैंकिंग की खिलाड़ी को ग्रुप-एम के मुकाबले में 21-9, 21-6 से हराया। सिंधू ने महज 29 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया और अपनी प्रतिद्वंद्वी को किसी भी समय अपने ऊपर हावी होने का मौका नहीं दिया। रियो ओलंपिक में रजत पदक और टोक्यो ओलंपिक में कांस्य अपने नाम करने वाली 10वीं वरीयता प्राप्त सिंधू अब ग्रुप चरण के अपने दूसरे मुकाबले में बुधवार को विश्व की 75वें नंबर की खिलाड़ी एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा का सामना करेंगी। 

शुरुआती बढ़त हासिल करने में सफल रहीं सिंधू 
शुरुआत में कुछ गलतियां करने के बाद सिंधू ने वापसी की और ब्रेक तक 11-4 की बढ़त बना ली। दुनिया की 111वें नंबर की खिलाड़ी फातिमाथ के पास पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू का कोई जवाब नहीं था जिन्होंने पहला गेम सिर्फ 13 मिनट में जीत लिया। दूसरे गेम में भी सिंधू ने शानदार शुरुआत करते हुए 4-0 की बढ़त बनाई लेकिन फातिमाथ ने वापसी करते हुए स्कोर 3-4 किया। भारतीय खिलाड़ी इसके बाद लगातार छह अंक के साथ 10-3 से आगे हो गईं। सिंधू को 14 मैच प्वाइंट मिले और दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी ने पहले ही प्रयास में अंक जुटाकर गेम और मैच जीत लिया। सिंधू पिछले कुछ महीनों से दिग्गज प्रकाश पादुकोण के मार्गदर्शन में खेल रही हैं और उन्होंने कहा कि यह जुड़ाव उनके लिए फायदेमंद रहा है। 
विज्ञापन

सिंधू ने अपने ओलंपिक सफर के बारे में कहा, यह अच्छी शुरुआत थी, मैं खुश हूं। मैं कोर्ट और परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाने में सफल रही। यह एक लंबा समय रहा है, तीन साल बाद वापसी करना, यह बहुत खास है। 2016 ओलंपिक अलग था और टोक्यो 2020 पूरी तरह से अलग था। यह दोनों का एक तरह का मिश्रण है। मैं इसका आनंद ले रही हूं और दूसरे मैच को लेकर उत्सुक हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें