फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Surfing Championship: एशियाई सर्फिंग चैम्पियनशिप में भारत का दबदबा, रजत पदक पर जमाया कब्जा

Sun, 25 Aug 2024 10:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने रजत पदक हासिल करने के लिए कई मजबूत दावेदारों को पछाड़ दिया। कमाली पी, अजीश अली, श्रीकांत डी और संजय सेल्वमनी की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दूसरी हीट में कुल 32.16 स्कोर से पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 - फोटो : @TRBRajaa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मालदीव में जारी एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में रविवार को भारत ने टीम स्पर्धा मरुहाबा कप में  चीनी ताइपे और चीन को पछाड़कर रजत पदक पर कब्जा जमाया। शनिवार को भारत ने एशियाई खेलों में सर्फिंग में अपना पहला कोटा हासिल करने के एक दिन बाद पदक जीता।
विज्ञापन


भारत ने रजत पदक हासिल करने के लिए कई मजबूत दावेदारों को पछाड़ दिया। कमाली पी, अजीश अली, श्रीकांत डी और संजय सेल्वमनी की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल की दूसरी हीट में कुल 32.16 स्कोर से पहला स्थान हासिल किया। चीनी ताइपे 29.70 के टीम स्कोर से दूसरे स्थान पर रहा जबकि दक्षिण कोरिया उसी सेमीफाइनल में 27.74 के स्कोर से तीसरे स्थान पर रहा।

फाइनल में भारतीय टीम ने एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की और 24.13 के टीम स्कोर से दूसरे स्थान पर रही। चीनी ताइपे (23.93) और चीन (22.10) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। जापान ने 58.40 के स्कोर से स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें