फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australian Open: सु वेई और मर्टेंस की जोड़ी ने किया कमाल, पहली बार साथ मिलकर जीता महिला युगल का खिताब

Sun, 28 Jan 2024 07:57 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलियन ओपन में सु वेई और मर्टेंस ने मिलकर पहली बार महिला युगल का खिताब जीता है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी इससे पहले मिलकर एक ग्रैंडस्लैम जीत चुकी थीं। सु वेई और मर्टेंस ने विम्बलडन 2021 में सफलता हासिल की थी। इस तरह दोनों ने मिलकर दूसरा ग्रैंडस्लैम जीता है।
विज्ञापन
एलिस मर्टेंस और हसीह सु वेई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान की अनुभवी टेनिस खिलाड़ी हसीह सु वेई ने रविवार को इस साल के ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना दूसरा खिताब जीता। मिश्रित युगल में अपनी सफलता के बाद उन्होंने बेल्जियम की एलिस मर्टेंस के साथ मिलकर महिला युगल का खिताब जीत लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 11वीं वरीयता प्राप्त यूक्रेन की ल्यूडमिला किचेनोक और लातविया की येलेना ओस्टापेंको की जोड़ी को परास्त किया। सु वेई और मर्टेंस ने मिलकर मेलबर्न में रविवार (28 जनवरी) को मैच को 6-1, 7-5 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


38 साल की उम्र की सु वेई अमेरिका की लिसा रेमंड के बाद ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीतने वाली दूसरी सबसे उम्रदराज महिला बन गई हैं। रेमंड ने 2011 यूएस ओपन में सफलता मिलने के समय सु वेई से सिर्फ आठ दिन बड़ी थीं।



विम्बलडन में जीती थी सु वेई और मर्टेंस की जोड़ी
ऑस्ट्रेलियन ओपन में सु वेई और मर्टेंस ने मिलकर पहली बार महिला युगल का खिताब जीता है। हालांकि, दोनों खिलाड़ी इससे पहले मिलकर एक ग्रैंडस्लैम जीत चुकी थीं। सु वेई और मर्टेंस ने विम्बलडन 2021 में सफलता हासिल की थी। इस तरह दोनों ने मिलकर दूसरा ग्रैंडस्लैम जीता है।
विज्ञापन




सु वेई का करियर
सु-वेई ने शुक्रवार को पोलैंड के जान जिलिंस्की के साथ मिश्रित युगल का खिताब जीता है। यह मिश्रित युगल में उनका पहला ग्रैंडस्लैम टाइटल है। सु-वेई अपने करियर में अब तक सात महिला युगल ग्रैंडस्लैम जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें