टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के उप कप्तान रहे बीरेंद्र लाकड़ा ने भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया। ओडिशा के लाकड़ा ने 2009 यूथ ओलंपिक फेस्टिवल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद वह 2009 जूनियर वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंटों में भी खेले। उन्होंने 2010 में दक्षिण एशियाई खेलों से सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहे।
दो बार के ओलंपियन बीरेंद्र 2014 और 2018 एफआईएच वर्ल्ड कप समेत कई विश्वस्तरीय टूर्नामेंटों का हिस्सा रहे। हालांकि वह चोट की वजह से रियो ओलंपिक में भाग लेने से चूक गए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और टीम में जगह बनाई। ॉभारतीय डिफेंडर ने अपने करियर में 10 गोल किए लेकिन टीम की रक्षापंक्ति को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई।