फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप में किसी भी देश से भिड़ने को तैयार भारतीय हॉकी टीम: डेविड जॉन

Sat, 24 Nov 2018 02:36 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
विज्ञापन

देश के पूर्व कप्तान जाने माने सेंटर हाफ सरदार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने के फैसले के लिए हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन और पुरुष हॉकी टीम के पूर्व चीफ शुएर्ड मराइन के व्यवहार से आहत होने को ठहराया था।

विज्ञापन


डेविड जॉन से इस मामले पर 'अमर उजाला' ने जानने की कोशिश की तो उन्होंने  साफ किया, 'सरदार सिंह के इन आरोपों की बाबत मैंने भी अखबारों में पढ़ा है। मैं यह साफ कर देना चाहूंगा कि सरदार सिंह को एशियाई खेलों के बाद कोर ग्रुप से बाहर रखने का फैसला मेरा अकेले का नहीं था। इस फैसले में बाकी सभी चयनकर्ता भी शामिल थे।'

'ऐसे में उनका मुझे दोषी ठहराना उनकी निजी राय है। इस बारे में मैं बहुत ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा। मैं एक बात फिर साफ कर देना चाहता हूं कि हमें किसी भी अनुभवी खिलाड़ी की कमी इस विश्व कप में नहीं खलेगी। हमारे पास इस वक्त जो कोर ग्रुप के 24 खिलाड़ी हैं सभी लगभग एक सी क्षमता वाले हैं। आज यदि किसी भी कारण से किसी खिलाड़ी को टीम से बाहर होना पड़े तो हमारे पास ठीक उसी की क्षमता वाला दूसरा खिलाड़ी उपलब्ध है। जरूरत पडने पर हमारे पास हर खिलाड़ी का पूरा विकल्प है। हमने अपनी टीम इसी तरह तैयार की है कि हम किसी भी स्थिति के तैयार रहे।'
विज्ञापन


जॉन ने कहा, 'जहां तक भारतीय हॉकी टीम की ओडिशा हॉकी विश्व कप में संभावनाओं की बात है तो टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है। हमारी टीम ने अब दुनिया की किसी भी टीम को टक्कर देने का दम रखती है। हमें ब्रेडा में चैंपियंस ट्रॉफी में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हरा कर फाइनल जीतना चाहिए था लेकिन बेहद करीब मुकाबले में हम उससे हार गए। हम यह खिताब जीतते तो हमारे लिए बेहतर होता।'

Trending Videos
विज्ञापन

'जहां तक विश्व कप में हमारे पूल में दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम के खिलाफ मैच है तो हमारी टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है। बेल्जियम का प्रदर्शन पिछले दो महीने में खासा गिरा है। इसका एक बड़ा कारण जो मुझे समझ में आता है वह यह कि बेल्जियम के एक से ही खिलाड़ियों का 'सेट' ही  बराबर खेल रहा है और इसीलिए उनसे हर टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन की आस बेमानी है।'

विवेक सागर प्रसाद के प्रदर्शन में गिरावट आई
उन्होंने कहा, 'भारतीय हॉकी टीम विश्व कप के लिए पूरी तरह तैयार है। जहां तक विवेक सागर प्रसाद के विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह न पाने की बात तो वह यूथ ओलंपिक के से बढ़िया खेल के प्रदर्शन के स्तर को बरकरार रख नहीं पाए।

उनके प्रदर्शन में गिरावट आई है और इसीलिए वह विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं पाए। वह बढ़िया यंग खिलाड़ी हैं। दरअसल विवेक  सागर खुद ही यूथ ओलंपिक में भारत को हॉकी का स्वर्ण पदक जिताना चाहते थे। यूथ ओलंपिक में भारत को रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें