फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Hockey Championship: पंजाब और हरियाणा के बीच होगा फाइनल मैच, तमिलनाडु-कर्नाटक की उम्मीदें टूटीं

Tue, 28 Nov 2023 10:30 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

हरमनप्रीत ने 39वें और 44वें मिनट में दो गोल किए। मिडफील्डर शमशेर सिंह ने चौथे ही मिनट में पंजाब के लिए पहला गोल किया था। इसके अलावा अन्य गोल सुखजीत सिंह (13वां मिनट) और आकाशदीप सिंह (45वां मिनट) ने किए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोलों की मदद से पंजाब ने राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में कर्नाटक को 5-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। हरमनप्रीत ने 39वें और 44वें मिनट में दो गोल किए। मिडफील्डर शमशेर सिंह ने चौथे ही मिनट में पंजाब के लिए पहला गोल किया था। इसके अलावा अन्य गोल सुखजीत सिंह (13वां मिनट) और आकाशदीप सिंह (45वां मिनट) ने किए। कर्नाटक का एकमात्र गोल बी अब्राहन सुदेव (18वां मिनट) ने किया। 
विज्ञापन


पंजाब की फाइनल में टक्कर हरियाणा से होगी जिसने मेजबान तमिलनाडु को शूटआउट में 4-2 से हराया। निर्धारित 60 मिनट के समय तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थीं। हरियाणा के लिए अभिषेक ने 41वें मिनट और तमिलनाडु के लिए बी पी सोमन्ना ने गोल किया था। शूटआउट में हरियाणा के लिए संजय, रजंत, अभिषेक और जोगिंदर सिंह ने गोल किए जबकि गोलकीपर पवन ने अच्छे बचाव किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें