मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को डीएसपी नियुक्त किया है। उन्हें सोमवार को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) राजेश राजोरा ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि विवेक टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले टीम के सदस्य थे। गौरतलब है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में बेल्जियम से हार गई थी लेकिन तीसरे स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में जर्मनी को हराकर ओलंपिक कांस्य पदक जीतने में सफल रही थी। बीते महीने (अगस्त) मध्यप्रदेश सरकार ने विवेक सागर को एक करोड़ रुपये का चेक और शॉल देकर सम्मानित किया था। इस दौरान सीएम शिवराज ने राजधानी भोपाल के मिंटो हॉल में हुए सम्मान समारोह में विवेक को एक करोड़ रुपये का चैक और शॉल सौंपी थी।