फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Hockey World Cup: स्पेन ने अमेरिका को 17-0 से रौंदा, भारत ने कनाडा को 13-1 से धोया

Thu, 25 Nov 2021 11:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

अर्जेंटीना ने दिन के पहले मुकाबले में मिस्र को 14-0 से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। यह पहले किसी टीम की टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी।
विज्ञापन
स्पेन और अमेरिका की टीमें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बृहस्पतिवार को जूनियर हॉकी विश्व कप में न सिर्फ गोलों की बरसात हुई बल्कि चार घंटे में ही सर्वाधिक गोल से जीत दर्ज करने का नया रिकॉर्ड भी बन गया। टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुरुआती चार मैचों में रिकॉर्ड 56 गोल हुए। 
विज्ञापन


अर्जेंटीना ने दिन के पहले मुकाबले में मिस्र को 14-0 से हराकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की। यह किसी टीम की टूर्नामेंट के 42 साल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत थी। हालांकि अर्जेंटीना के नाम यह रिकॉर्ड सिर्फ चार घंटे ही रहा। 

इसके साथ यह स्पेन के नाम दर्ज हो गया। स्पेन ने अमेरिका को एकतरफा मुकाबले में 17-0 से रौंदा। स्पेन के लिए जेरार्ड क्लैप्स ने हैट्रिक सहित चार तो एडुआर्ड डी इगनासियो सिमो ने भी तीन गोल दागे। अन्य मैचों में नीदरलैंड ने दक्षिण कोरिया को 12-5 से और फ्रांस ने पोलैंड को 7-1 से पराजित किया।
विज्ञापन


भारत ने कनाडा को 13-1 से धोया, संजय की लगातार दूसरी हैट्रिक
फ्रांस से मिली हार से उबरते हुए गत चैंपियन भारत ने जूनियर हॉकी विश्व कप के दूसरे मैच में दमदार वापसी की। विवेक सागर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने कनाडा को एकतरफा मुकाबले में 13-1 से धो डाला। इस जीत से भारतीय टीम पूल बी में फ्रांस के बाद तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

पहले मैच में हैट्रिक दागने वाले उपकप्तान संजय (17वें, 32वें, 59वें मिनट) ने लगातार दूसरी बार तीन गोल दागे। उनके अलावा अरिजीत सिंह हुंदल (40वें, 50वें, 51वें मिनट) ने भी हैट्रिक लगाई। उत्तम सिंह (छठे, 47वें मिनट) और शारदानंद तिवारी (35वें, 53वें मिनट) ने दो-दो जबकि कप्तान विवेक (8वें मिनट), मनिंदर सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक लाकड़ा (55वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। कनाडा के लिए एकमात्र गोल 30वें मिनट में टार्डिफ कि्रस्टोफर ने किया।  एजेंसी

17 गोल अब तक दो मैचों में कर चुकी है भारतीय टीम

आज के मैच
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम चिली सुबह 9:30 बजे से
  • दक्षिण कोरिया बनाम अमेरिका : 12.00 बजे से
  • स्पेन बनाम नीदरलैंड  दोपहर : 2:30 बजे से
  • अर्जेंटीना बनाम जर्मनी शाम 5 बजे से
  • मलयेशिया बनाम बेल्जियम : शाम 7:30 बजे से
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें