भारतीय पुरुष टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने कहा, 'यह उस खेल के प्रति हम सभी की कड़ी मेहनत और समर्पण का नतीजा है। हॉकी ने हमें सबकुछ दिया है। उन्होंने कहा, 'रैंकिंग और 41 साल बाद ओलंपिक पदक से भारतीय हॉकी के बढ़ने की शुरुआत हुई है। अब पीछे मुड़कर नहीं देखना, हमने अपने लिए मानदंड स्थापित कर दिया है और हम इससे आगे बढ़ना ही चाहेंगे।'
हम पोडियम पर पहुंचने के बहुत करीब थे
वहीं, महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा, 'हम पोडियम पर पहुंचने के बहुत करीब थे। यह टीम को काफी दुख दे रहा है कि हम ऐसा नहीं कर पाए। हालांकि अच्छी चीज है कि हमने हाल के वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और मुझे इस पर गर्व है।' रानी ने कहा, 'ओलंपिक में शीर्ष चार में रहना और विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंचना हमारे लिए बहुत बड़ी चीज है, जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है और इससे हमें आगे बढ़ने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।'