फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने हासिल की 17 साल की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग, चौथे स्थान पर पहुंची

Tue, 03 Mar 2020 07:54 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय हॉकी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व रैंकिंग की नवीनतम तालिका में एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। यह उसकी 2003 में एफआईएच विश्व रैंकिंग शुरू होने के बाद सर्वोच्च रैंकिंग है। एफआईएच हॉकी प्रो लीग के पहले तीन दौर में शानदार फॉर्म से भारत पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंचने में सफल रहा।

विज्ञापन


भारत के आगे बढ़ने से ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गया। विश्व चैंपियन बेल्जियम शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड का नंबर आता है। जर्मनी और इंग्लैंड क्रमश: छठे और सातवें जबकि न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर है। महिला वर्ग में भारत नौवें स्थान पर है। नीदरलैंड पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे, अर्जेंटीना तीसरे, जर्मनी चौथे और इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें