फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान: हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेस ने कहा भारत के लिए 2024 ओलंपिक खेलना चाहता हूं, लेकिन कई चुनौतियों से निपटना मुश्किल

Sat, 09 Oct 2021 06:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रीजेश ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल ओलंपिक में पदक जीता है। ऐसे में 2024 ओलंपिक में भारतीय फैंस बहुत उम्मीदों के साथ हॉकी खिलाड़ियों को पेरिस विदा करेंगे। 
 
विज्ञापन
श्रीजेश ने कहा कि 2024 ओलंपिक में भारत की पुरुष और महिला टीमें पदक जरूर जीतेंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर आर श्रीजेश ने कहा है कि वो पेरिस ओलंपिक तक भारत के लिए खेलना चाहते हैं, लेकिन उनके लिए यह आसान नहीं होगा। शनिवार को श्रीजेश ने बताया कि 2024 तक अपनी फिटनेस बनाए रखना और लगातार अच्छा प्रदर्शन करना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने हाल ही में 33 साल के श्रीजेश को बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड दिया था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।  
विज्ञापन


जब श्रीजेश से पूछा गया कि क्या वो पेरिस ओलंपिक में खेलना चाहेंगे तो इसके जवाब में उन्होंने कहा "कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक को न नहीं कहेगा। हम सब लालची हैं। मेरी कोशिश हमेशा कड़ी मेहनत करने की रहेगी और मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। मैं पिछले 21 सालों से हॉकी खेल रहा हूं। इसलिए में हमेशा एक और मैच खेलना चाहूंगा। इसलिए जब तक मेरी टीम के खिलाड़ी मुझे बाहर नहीं कर देते, मैं टीम में रहना चाहूंगा।" 
Trending Videos

खिलाड़ी किसी बात की गारंटी नहीं दे सकते

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव के दौरान श्रीजेश ने कहा कि एक खिलाड़ी के जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं होता है। वह चोटिल हो सकता है, उसका प्रदर्शन खराब हो सकता है या दूसरे खिलाड़ी उससे बेहतर कर सकते हैं। 2020 ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद श्रीजेश के साथी खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह, बिरेन्द्र लाकरा और एसवी सुनील संन्यास ले चुके हैं। वहीं जब भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह से श्रीजेश को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा "वो हमारी टीम के साथ पेरिस जाएंगे। श्रीजेश सबसे बेहतरीन गेलकीपर हैं इसलिए हम उन्हें ओलंपिक में खेलते देखना चाहेंगे। हमें उन पर भरोसा है, लेकिन उनकी फिटनेस और प्रदर्शन पर काफी कुछ निर्भर करता है।"

2024 में दोनों टीमें जीतेंगे मेडल

श्रीजेश ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमें मेडल जरूर जीतेंगी, लेकिन आगे की राह काफी मुश्किल होने वाली है। उन्होंने कहा "हमारी कोशिश होगी कि पेरिस में और बेहतर प्रदर्शन करके सिल्वर या गोल्ड मेडल जीतें। हालांकि यह आसान नहीं होगा। हमने 41 साल बाद मेडल जीता है और इसके बाद भारतीय फैंस काफी उम्मीदों के साथ हमें ओलंपिक में भेजेंगे। हमने अब यह साबित कर दिया है कि हम जीत सकते हैं। इसलिए पेरिस में उम्मीदें ज्यादा होंगी। इस बाद महिला टीम दुर्भाग्य से मेडल नहीं जीत पाई, लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि पेरिस में उनके पास भी मेडल होगा।"
विज्ञापन

विरोधियों को देखकर अपनी रणनीति बनाई

कांस्य पदक के मैच में श्रीजेश ने आखिरी क्षणों में गोल रोककर भारत को जीत दिलाई थी। उन्होंने आखिरी छह सेकेंड याद करते हुए कहा "जब हमने वो पेनाल्टी कॉर्नर दिया तब मुझे लगा कि अब क्या होगा। यह मैच हमारी पकड़ से जा सकता था, लेकिन सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं था। हमें यह पेनाल्टी कॉर्नर बचाना था। मैं विरोधी खिलाड़ियों को देखकर अपनी रणनीति बना रहा था। एक गोलकीपर के रूप में मेरे दिमाग में कई बातें चल रही थी। मैं सोच रहा था कि मैं इतने लंबे समय से गोलकीपिंग कर रहा हूं। मुझे यह गोल रोकना होगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें