फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने बदला फैसला: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी हॉकी टीम, कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने की पुष्टि

Sat, 04 Dec 2021 04:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

भारत की हॉकी टीम अगले साल बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी। इससे पहले हॉकी इंडिया ने अपनी टीम को कॉमनवेल्थ गेम्स में भेजने से इनकार कर दिया था। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से होगी। 
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अगले साल बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी हॉकी टीम के न भेजने के फैसले को बदल दिया है। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के एक अधिकारी ने कहा कि अगर भारत की हॉकी टीम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए क्वालीफाई करती है तो बर्मिंघम में खेले जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी। सीजीए के अधिकारी ने यह बयान शनिवार को भुवनेश्वर में दिया। 

विज्ञापन


हॉकी इंडिया ने टीम को नहीं भेजने का किया था फैसला

हॉकी इंडिया ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह 2022 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम में अपनी टीम को बर्मिंघम नहीं भेजेगा। हॉकी इंडिया ने फैसला कोरोना संक्रमण के अलावा हांगझोउ में होने वाले एशियन गेम्स के बीच कम दिनों के अंतर को देखते हुए लिया था। एशियाई खेल भारतीय हॉकी टीम के लिए पेरिस ओलंपिक के क्वालीफायर हैं। 

अनुराग ठाकुर- नरिंदर बत्रा के हस्तक्षेप के बाद लिया गया निर्णय

2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी हॉकी टीम भेजने का भारत का निर्णय भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद आया। इऩ दोनों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के शामिल होने के लिए जोर दिया था। बशर्ते भारतीय हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई करे। 
विज्ञापन


28 जुलाई से शुरू होंगें राष्ट्रमंडल खेल

बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल अगले साल 28 जुलाई से लेकर 8 अगस्त के दरम्यान खेले जाएंगे। जबकि एशियाई खेलों का आयोजन 10 सितंबर से हांगझोउ में होगा। ऐसे में भारतीय हॉकी टीम के पास बहुत कम समय है। जिसे देखते हुए हॉकी इंडिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में टीम भेजने से इनकार किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें