फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Hockey World Cup: मीडिया सेंटर का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित, रविवार को होना है फाइनल

Sat, 04 Dec 2021 03:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

स्थानीय आयोजन समिति के अनुसार यह व्यक्ति ओडिशा सरकार के खेल और युवा कार्य विभाग की सोशल मीडिया टीम का सदस्य है। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
जूनियर हॉकी विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़े प्रोटोकॉल के बावजूद जूनियर हॉकी विश्व कप कोरोना महामारी की चपेट में आ गया है। शुक्रवार को एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया जो कलिंगा स्टेडियम पर मीडिया सेंटर के संपर्क में था। बायो बबल के भीतर होने और इसकी कवरेज के लिए आए मीडिया कर्मियों की हर 48 घंटे में आरटी पीसीआर जांच होने के बावजूद गुरुवार को कराए गए टेस्ट में एक व्यक्ति संक्रमित निकला। 
विज्ञापन


स्थानीय आयोजन समिति के अनुसार यह व्यक्ति ओडिशा सरकार के खेल और युवा कार्य विभाग की सोशल मीडिया टीम का सदस्य है। उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। इससे पहले भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जर्मन टीम ने भारत को 4-2 से हराया और फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका सामना अर्जेंटीना से होगा। वहीं, भारतीय टीम तीसरे स्थान के लिए फ्रांस से भिड़ेगी।

जर्मनी ने दस मिनट में चारों गोल दागे। उसके लिए इरिक क्लेनलेन (15वें मिनट), आरोन फ्लैटेन (21वें मिनट), कप्तान हेंस मूलर (24वें) और क्रिस्टोफर कुटर (25वें मिनट) ने गोल किए। भारत की ओर से उत्तम सिंह (25वें मिनट) और बॉबी सिंह धामी (60वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। जर्मनी इससे पहले 2013 में दिल्ली में हुए विश्व कप में फाइनल में पहुंची थी और विजेता बनी थी। लखनऊ में 2016 में उसने कांसा जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें