फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पहली भिड़ंत ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड से, कप्तान रानी की टीम उलटफेर को बेताब  

Sat, 21 Jul 2018 12:09 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
विज्ञापन

आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम महिला हॉकी विश्व कप के पहले मैच में शनिवार को ओलंपिक चैंपियन मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। भारत पूल-बी में 26 जुलाई को आयरलैंड से और 29 जुलाई को दुनिया की सातवें नंबर की टीम अमेरिका से खेलेगा। भारतीय कप्तान रानी मैच से पहले आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही हैं।रानी ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले कहा,'दबाव हम पर नहीं, इंग्लैंड पर होगा।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'उन्हें अपनी धरती पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन हमें भी खचाखच भरे मैदानों में खेलने की आदत है। हमने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है और राष्ट्रमंडल खेलों के ग्रुप चरण में उसे हराया था।' एफआईएच विश्व कप में भारत आखिरी बार 2010 में अर्जेंटीना में खेला था। रानी तब काफी सफल रही थीं। इस बार भी कप्तान रानी पर काफी दारोमदार होगा। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम दो साल से बेहतर प्रदर्शन कर रही है और टीम ने अपनी श्रेष्ठ 10 वीं रैंकिंग भी हासिल की। 

मुख्य कोच सोएर्ड मराइन ने कहा, 'अब फॉरवर्ड पंक्ति सिर्फ रानी पर निर्भर नहीं है। हमारे पास वंदना कटारिया जैसे युवा स्ट्राइकर हैं जो टीम के लिए कई बार गोल कर चुकी हैं।’उन्होंने कहा, ‘हमारे पास गुरजीत कौर जैसी ड्रैग फ्लिकर भी हैं जो दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकरों में से एक है।'
विज्ञापन


 टूर्नामेंट शुरू होने से एक सप्ताह पहले यहां पहुंच चुकी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम से दो अभ्यास मैच भी खेले। रानी ने कहा, ‘हमारे दोनों अभ्यास मैच अच्छे रहे और अब इंग्लैंड के खिलाफ हम उस लय को कायम रखेंगे।'

शिरकत करने वाली 16 टीमों एफआईएच रैंकिंग के मुताबिक  
पूल ए :  नीदरलैंड( 1), चीन  ( 8),   द. कोरिया (  9), इटली (   17)। 
पूल बी  : इंग्लैंड (2)   अमेरिका ( 7), भारत ( 10) , आयरलैंड(  16) 
पूल सी : अर्जेंटीना (3), जर्मनी  (6),स्पेन ( 11) , दक्षिण अफ्रीका ( 14) 
पूल डी :   न्यूजीलैंड (4),ऑस्ट्रेलिया (  5), जापान ( 12), बेल्जियम  (13 ) 

विज्ञापन

अब तक की विश्व कप खिताब जीतने वाली महिला टीमें  

भारतीय हॉकी टीम
1. नीदरलैंड 7 बार(1974, 1978, 1983, 1986, 1990, 2006, 2014) 
2. अर्जेंटीना  2 बार (2002, 2010)  
3. ऑस्ट्रेलिया  2 बार (1994, 1998) 
4. तत्कालीन पश्चिम जर्मनी  2 बार (1976, 1981) 
 
कितने संस्करण, कितने मैच, कितनी टीमें, कितने गोल, हर मैच में गोल 

-13 महिला हॉकी विश्व कप अब तक, 29 टीमों ने शिरकत की अब, 535 कुल मैच हुए, 1700 गोल हुए कुल, 3.2 गोल हर मैच में  
सबसे ज्यादा मैच खेले : अर्जेंटीना (91), सबसे ज्यादा मैच जीते : नीदरलैंड (70), जीत का सबसे ज्यादा प्रतिशत : 77. 78 %, सबसे ज्यादा गोल किए : नीदरलैंड 251 
 -भारत ने  39 मैच खेले,  40 गोल किए, 6 जीते, जीत का प्रतिशत : 15. 38%  
- 2006 से महिला हॉकी विश्व कप में सबसे ज्याद 21-21 मैच खेलने वाली  5 खिलाड़ी : एलिन मारिन हो, किम लैमर्स , कार्ला रेबाची, नओमी फ्रांसिसवान, मैरी पाउमैन। 
 -2006 से महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली 5 खिलाड़ी : मारी पाउमैन (22), किम लैमर्स (15), क्रिस्टल फॉर्जेसन (9),काओरी चिबा (9), लुइशिया आइमर  (9)।  
-2006 से महिला विश्व कप में सबसे मैदानी गोल करने वाली 5 खिलाड़ी : किम लैमर्स (15), कारी चितबा (9), लुइशिया आइमर (8), भारत की कप्तान रानी रामपाल (6), क्रिस्टल फॉर्जेसन (6)  
 
भारत का अब तक महिला हॉकी विश्व कप का प्रदर्शन 
भारत ने अब तक कुल 7 (1974 में चौथा, 1978 में सातवां, 1983 में 11वां, 1998 में 12वां,  2006 में 11 वां, 2010 में नौंवा) बार महिला हॉकी विश्व कप में शिरकत 
भारत ने काकामिगहारा (जापान) में एशिया कप जीत सीधे महिला विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया। 
कप्तान रानी रामपाल ने भारत के लिए अब तक सबसे ज्यादा छह मैदानी गोल किए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें