7. रीना खोखर मूलत: फॉरवर्ड हैं लेकिन भारत के कोच ने उन्हें सुशीला चानू पर तवज्जो देते हुए विश्व कप के लिए बतौर डिफेंडर चुना है।25 बरस रीना ने भारत के लिए अब तक महज 14 मैच खेले हैं लेकिन उनकी हॉकी की कलाकारी और प्रतिद्वंद्वी फॉरवर्ड की स्टिक से बाज की गेंद को छीनने की कूवत को देखकर मराइन ने उन्हें बतौर डिफेंडर चुना है।
8. दीपिका ठाकुर भारत के लिए 2010 के विश्व कप में मौजूदा कप्तान रानी रामपाल के साथ फॉरवर्ड खेली थी। यमुनानगर की टीम की सबसे उम्रदराज 31 बरस की दीपिका के लंबे अनुभव को देखते हुए मौजूदा कोच सोएर्ड मराइन शुरू से बतौर डिफेंडर खिला रहे हैं। चंडीगढ़ स्पोटर्स हॉस्टल की भारत के लिए सबसे ज्यादा 219 मैच खेल चुकी दीपिका की टैकलिंग और जवाबी हमले की क्षमता इस विश्व कप में उन्हें छुपा रूस्तम बनाती है। उनकी मौजूदगी में रक्षापंक्ति को नया भरोसा देती है।
9. उदिता हरियाणा के हिसार की हैं। मैदान पर फुटबॉल खेलते खेलते अचानक एक हॉकी क्या थामी कि 20 बरस की उदिता इसी में रम गई। उनके पिता की तमन्ना थी कि वह अपनी बेटी उदिता को भारत के लिए हॉकी खेलता देखे बदकिस्मती से असमय मौत के कारण ऐसा न हो सका। चतुर मिडफील्डर उदिता इस विश्व कप में दमदार प्रदर्शन कर भारत को पदक दिलाने में अहम रोल निभा कर खुद के लिए एक अदद नौकरी हासिल करना चाहती है। जिससे कि परिवार को चला सके।
10. बेबी ऑफ द टीम टीम की सबसे कम 18 बरस की ललरेमसियामी मिजोरम जैसे हॉकी की बजाय फुटबॉल के लिए याति मिजोरम से आती हैं। वह भारत के लिए भले ही अब तक महज 25 मैच खेली हैं लेकिन कप्तान रानी रामपाल उनकी मुरीद हैं। किसी भी कोण से गोल करने का दम रखते वाली ललरेमसियामी वह इस महिला विश्व कप में भारत के आक्रमक का तुरुप का इक्का साबित हो सकती हैं।
11. नवनीत कौर कप्तान रानी रामपाल की तरह शाहबाद मरकंडा के बलदेव सिंह की हॉकी नर्सरी की है।मात्र 22 बरस की नवनीत कौर ने भारत के भले ही 40 मैच खेले हैं लेकिन इस महिला विश्व कप में भारत को पदक जीतने की हसरत पूरी करनी है तो उन्हें उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।
12. नेहा गोयल भारत की मध्यपंक्ति की जान है और बहुत सफाई से प्रतिद्वंद्वी टीम के किले में दरार खोजने के साथ उतनी ही फुर्ती से पीछे आकर रक्षण में भी मदद करती है। 21 वर्षीया नेहा भी हरियाणा की है मात्र 36 मैच खेलने के बावजूद कप्तान रानी रामपाल को उन पर खासा भरोसा है।
13. 24 वर्षीय निकी प्रधान झारखंड के आदिवासी अंचल से आती हैं और अपने बेखौफ खेल से भारत की मध्यपंक्ति को नया विश्वास जगाती हैं। वह रियो ओलंपिक, जापान में 2017 में महिला एशिया कप में विश्वास से खेलने के कारण इस विश्व कप में उसकी मध्यपंक्ति की जान होंगी।
14. नवजोत कौर भी रानी रामपाल की तरह शाहबाद मरकंडा की हैं। 23 बरस की नवजोत कप्तान रानी, नवनीत, वंदना और ललरेमसियामी के साथ विश्व कप में भारत के आक्रमण को विविधता देंगी। भारत के लिए ओलंपिक, एशियाई खेलों, एशिया कप जैसे सभी अहम टूर्नामेंट की नुमाइंदगी कर 133 मैच खेल चुकी उन पर गोल करने के साथ गोल के अभियान बनाने की भी जिम्मेदारी होगी।
15. मोनिका मलिक हरियाणा की है और भारत की मध्यपंक्ति की जान है। भारत को पिछले साल महिला एशिया कप जितवाने में 24 बरस की मोनिका आक्रमण और रक्षण की अहम कड़ी रही थी। भारत के 117 मैच चुकी मोनिका का मध्यपंक्ति में लिलिमा मिंज के साथ तालमेल इस विश्व कप में खासा अहम रहेगा।
16. लिलिमा मिंज ओडिशा की हैं और मध्यपंक्ति में उन पर भारत की अग्रिम पंक्ति में गेंद बढ़ाने के साथ पीछे आकर किले की भी चौकसी भी अहम जिम्मेदारी होगी। वह मोनिका की तरह 100 से ज्यादा मैच खेल चुकी हैं और उनके साथ तालमेल भारत की इस महिला विश्व कप में कामयाबी के लिए खासा अहम होगा।
17. नमिता टोपो ओडिशा से आने वाली भारत की मध्यपंक्ति की जान है। 22 बरस की नमिता भारत के एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और 2017 के एशिया कप में सबसे अहम खिलाड़ी रही है। वह जितने विश्वास से प्रतिद्वंद्वी टीम के हमले को नाकाम करती हैं उतनी ही तेजी से जवाबी हमले बनाने में सक्षम है। भारत के लिए करीब डेढ़ सौ मैच खेल चुकी नमिता को इस विश्व कप में अपनी याति के मुताबिक खेलना होगा।
18. दीप ग्रेस एक्का ओडिशा की हैं और पारंपरिक रूप से वह भारत की रक्षापंक्ति की मजबूत दीवार हैं। 24 बरस की दीप ग्रेस भारत के लिए करीब डेढ़ सौ मैच खेल कर एशिया कप और राष्ट्रमंडल खेल जैसे सभी अहम टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। इस विश्व कप में भी उनसे किले की मजबूत चौकसी की आस है।