फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफआईएच : महिला हॉकी प्रो लीग के इस सत्र में खेलेगी भारतीय टीम, 13 अक्तूबर से होगी शुरूआत

Sat, 09 Oct 2021 07:51 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसाने

सार

एफआईएच ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और स्पेन की महिला टीमें एफआईएच हॉकी प्रो लीग ‘हॉकी एट इट्स बेस्ट’ के तीसरे सत्र में भाग लेंगी। इस दिन ओलंपिक एवं विश्व चैंपियन नीदरलैंड की टीम बेल्जियम से भिड़ेगी।
 
विज्ञापन
प्रो हॉकी लीग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि भारत और स्पेन आगामी महिला हॉकी प्रो लीग में सिर्फ इस सत्र के लिए वैकल्पिक टीमों के रूप में खेलेंगे। महिला एफआईएच हॉकी प्रो लीग का तीसरा सत्र 13 अक्तूबर से शुरू होगा। इस दिन ओलंपिक एवं विश्व चैंपियन नीदरलैंड की टीम बेल्जियम से भिड़ेगी।

विज्ञापन


एफआईएच ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और स्पेन की महिला टीमें एफआईएच हॉकी प्रो लीग ‘हॉकी एट इट्स बेस्ट’ के तीसरे सत्र में भाग लेंगी। दोनों टीमें सिर्फ इस सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जगह लेंगी। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें चौथे सत्र में फिर से प्रो लीग में शामिल होंगी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने इस लीग के साथ-साथ पिछले महीने आगामी एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप और एफआईएच हॉकी इंडोर विश्व कप से भी नाम वापस ले लिया था। उन्होंने यह फैसला अपनी-अपनी सरकारों द्वारा लगाए गए कोविड-19 संबंधित अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों को देखते हुए लिया था। भारत और स्पेन दोनों ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें