फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख की सर्जरी के बाद लौटीं हॉकी खिलाड़ी रीना की निगाह ओलंपिक पर

Sun, 03 May 2020 07:56 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रीना खोखर - फोटो : social media
विज्ञापन

पिछले साल जिम में आंख में लगी चोट से महिला हॉकी मिडफील्डर रीना खोखर का करिअर खतरे में पड़ गया था। उनकी आंख की दो सर्जरी हुई पर अपने जीवट से रीना वापसी में सफल रहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में करिअर शुरू करने वालीं रीना 2018 एशियाई खेलों में रजत जीतने वाली टीम की सदस्या रहीं और विश्व कप में भी खेलीं। अब फोकस टोक्यो ओलंपिक की टीम में जगह पक्की करने पर है।

विज्ञापन


रीना बताती हैं, 'चोट के एक माह बाद भी दर्द बना रहा. डॉक्टर ने रेटिना के इलाज के लिए सर्जरी की सलाह दी। मैं डर गई थी कि फिर खेल पाउंगी या नहीं। दिसंबर में आंख की एक और सर्जरी हुई। कोच शुअर्ड ने नीदरलैंड की एक खिलाड़ी के बाबत बताया जोकि एक आंख के रहते हॉकी खेली। सकारात्मक कहानियां, माता-पिता और हॉकी से बाहर कुछ दोस्तों की प्रेरणा से वापसी में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें