पिछले साल जिम में आंख में लगी चोट से महिला हॉकी मिडफील्डर रीना खोखर का करिअर खतरे में पड़ गया था। उनकी आंख की दो सर्जरी हुई पर अपने जीवट से रीना वापसी में सफल रहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2017 में करिअर शुरू करने वालीं रीना 2018 एशियाई खेलों में रजत जीतने वाली टीम की सदस्या रहीं और विश्व कप में भी खेलीं। अब फोकस टोक्यो ओलंपिक की टीम में जगह पक्की करने पर है।
विज्ञापन
रीना बताती हैं, 'चोट के एक माह बाद भी दर्द बना रहा. डॉक्टर ने रेटिना के इलाज के लिए सर्जरी की सलाह दी। मैं डर गई थी कि फिर खेल पाउंगी या नहीं। दिसंबर में आंख की एक और सर्जरी हुई। कोच शुअर्ड ने नीदरलैंड की एक खिलाड़ी के बाबत बताया जोकि एक आंख के रहते हॉकी खेली। सकारात्मक कहानियां, माता-पिता और हॉकी से बाहर कुछ दोस्तों की प्रेरणा से वापसी में मदद मिली।